Lucknow News: बेहता नदी में दोस्त को बचाने में डूब गया सूरज
लखनऊ, अक्टूबर 8 -- Lucknow News: हरदोई लखनऊ हाईवे के निकट तरौना गांव निवासी गुरुवार शाम पांच बजे सूरज (18) बेहता नदी में डूबते दोस्त रोहित को बचाने में खुद बह गया। मौके पर पहुंची रहीमाबागद पुलिस ने गोताखोर को सूचना दी। करीब एक घंटे के बाद पहुंचे निजी गोताखोरों ने तलाश शुरू की। सूरज बंगलुरु के एक होटल में नौकरी करता था। निजी गोताखोरों के अंधेरे में सर्च ऑपरेशन बंद किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने रात में हरदोई रोड हाईवे पर पहुंचकर जाम करने का प्रयास किया, पुलिस ने समझाकर हटाया। तरौना गांव निवासी रोहित ने बताया कि रोजाना की तरह बेहता नदी के निकट वह भैंस चरा रहा था। तभी उनकी भैंस नदी में जलकुंभी में फंस गई। रोहित के मुताबिक उन्होंने अपने गांव के दोस्त सूरज, नीरज, पिंटू को फोन करके बुलाया और नदी के किनारे खंभे में रस्सा बांधकर बेहता नदी से भैंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.