लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: रहीमाबाद, संवाददाता। हरदोई हाईवे के पास तरौना गांव निवासी सूरज (18) बेहता नदी में गुरुवार शाम दोस्त रोहित को बचाने में डूब गया था। 24 घंटे बाद भी पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को हरदोई- लखनऊ हाईवे जामकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आधे घंटे बाद ग्रामीणों को सड़क से हटाया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बेहता नदी में दोस्त को बचाने में डूब गया सूरजसूरज की तलाश और हाईवे पर प्रदर्शन इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि टीमें लगातार सूरज को तलाश रही हैं। जबकि डूबी भैंस कुछ दूरी पर मिली। सूरज का शव न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। क़रीब आधा घंटा बाद पुलिस ने जाम हटवाया तब जाकर यातायात समान्य हो सका। रोहित ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बेहता नदी के निकट भैंस...