लखनऊ, जुलाई 26 -- Lucknow News: ज्ञान प्रकाश, मुख्य संवाददाता, लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के पुराना तोपखाना स्थित गौशाला रोड, गेट नंबर-4 निवासी सर्वेश अवस्थी के घर में शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब छह से सात फुट लंबा एक विशालकाय अजगर उनके बेडरूम में घुस आया। उस समय पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। कमरे में हुई हल्की सी आहट से नींद खुलने पर जैसे ही लाइट जलाई गई, सामने अजगर को देखकर परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए और घर में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- मछुआरों के जाल में फंसा 15 फुट लंबा अजगर, देखने उमड़ी भीड़घटना की सूचना पीड़ित सर्वेश अवस्थी का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत डायल-112 और वन विभाग को दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद देर रात तक न तो पुलिस टीम और न ही वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके प...