लखनऊ, अगस्त 18 -- Lucknow News: चिनहट के उदय नगर निवासी जय प्रकाश गुप्ता ने बेटी उपमा और उसके साथ रहने वाले मोहिसिन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि दोनों ने पांच करोड़ रुपये के जेवर हड़पे, संपत्तियां अपने नाम कराईं और पत्नी की हत्या भी कर दी। कोर्ट के आदेश पर चिनहट पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जय प्रकाश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटी उपमा पांच साल से मोहिसिन के साथ रह रही है और उसे पति बताती है। आरोप है कि मोहिसिन के बहकावे में आकर बेटी ने पहले भाई को घर से बाहर निकलवा दिया। इसके बाद दोनों ने भाई की पत्नी के तीन करोड़ और मां के दो करोड़ रुपये के जेवर चुरा लिए। आरोपियों ने उन्हें रास्ते से हटाने के लिए खाने में नशीला पदार्थ मिलाना शुरू कर दिया, जिससे उनकी सोचने-समझने की क्षमता खत्म हो गई। इसी दौरान सभी संप...