लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज के मामा कालोनी निवासी सुरेन्द्र नाथ का चार कमरे का मकान है। नौ सदस्यों का परिवार एक साथ रहता था। लेकिन बाढ़ के कारण परिवार को पिछले 15 दिनों से कई जगह बंटकर रहना पड़ रहा है। एक बेटा ससुराल में शरण लिए है तो दूसरा अपने कार्यक्षेत्र पर किसी तरह गुजारा कर रहा है। वह खुद एक कमरे में छह सदस्यों के साथ समय काट रहे हैं। सुरेन्द्र ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में मामा कालोनी में चार कमरे का मकान बनवाया था। दो मंजिला मकान में सभी लोग एक साथ रहते थे। लेकिन परिस्थियों ने बदहाल जीवन जीने को मजबूर कर दिया है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: फैजुल्लागंज में उतरने लगा बाढ़ का पानी, अब गंदगी और बीमारी का डर अब भी मकान में चार फुट तक पानी भरा है। पानी निकले तो कुछ सोचा जाए। वहीं पतंग मैदान के पास के सुरेश कुमार न...