Lucknow News: बेकाबू बाइक पुलिया से टकराई, एलआईसी एजेंट नहर में डूबा
लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: मानक नगर में कनौसी ओवरब्रिज के पास सोमवार सुबह सामने से ट्रक आने पर बाइक सवार एलआईसी एजेंट रवि कुशवाहा (41) घबरा गए। बाइक बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे रवि उछलकर नहर में जा गिरे। हादसे में आठ साल की बेटी जख्मी हो गई। मानक नगर और आलमबाग पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। दो घंटे बाद एसडीआरएफ टीम ने रवि का शव बरामद किया। पुलिस की कार्यशैली से नाराज लोगों ने प्रदर्शन भी किया। कृष्णा नगर के खुशी विहार निवासी रवि कुशवाहा सोमवार को बेटी वंशिका को अवध कॉलेजिएट स्कूल से लेकर लौट रहे थे। वंशिका कक्षा तीन की छात्रा है। डीआरएम कार्यालय के पास सर्विस लेन पर सामने से ट्रक आ गया। रवि के ब्रेक लगाने से बाइक फिसल गई। टक्कर के बाद रवि नहर में गिर गए। जबकि वंशिका बाइक के साथ सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.