लखनऊ, सितम्बर 2 -- Lucknow News: सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे के पास कार ने पैडल रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा पलट गया। हादसे में रिक्शा चालक और उसका पिता जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां रिक्शा चालक के पिता की मौत गई। पुलिस के मुताबिक, मानक नगर के तेजीखेड़ा निवासी मोबीन खान (55) के बेटे फिरोज ने बताया कि मंगलवार दोपहर उनके पिता ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक निजी कंपनी में सफाईकर्मी की नौकरी के संबंध में बातचीत करने जा रहे थे। इस दौरान बड़ा भाई मोहसिन पैडल रिक्शा चला रहा था। पिता मोबीन पीछे बैठे थे। फिरोज के मुताबिक दोनों ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे के पास पहुंचते ही पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में घायल पिता पुत्र को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मोबीन खान ने दम त...