लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: इटौंजा, संवाददाता। इटौंजा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन से बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना का विवरण पुलिस के मुताबिक, सिधौली स्थित भांडिया गांव निवासी आमीन (25) ई-रिक्शा चलाते थे। पिता सईद ने बताया कि मंगलवार सुबह आमीन बहनोई अशरफ के साथ ई-रिक्शा में गद्दी लगवाने लखनऊ जा रहा था। ई-रिक्शा अशरफ चला रहा था और आमीन साइड की सीट पर बैठा था। इटौंजा स्थित ओवरब्रिज पर सामने से एक तेज रफ्तार वाहन आ गया। उससे बचाने के लिए अशरफ ने अचानक ई-रिक्शा मोड़ दिया। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आमीन ई-रिक्शा के नीचे दब गया। वहीं अशरफ भी घायल हो गया। पुलिस ने आमीन को सौ शय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल ...