लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के बाद बूथवार मतों का आधिकारिक ब्योरा उपलब्ध नहीं कराए जाने पर समाजवादी पार्टी की खण्ड स्नातक की प्रत्याशी कांति सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर कुल मतदाताओं और पड़े मतों का विवरण उपलब्ध कराने की मांग की है। कांति सिंह का कहना है कि मतगणना की प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए यह जानकारी जरूरी है। कांति सिंह ने इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर बूथवार आंकड़े और फॉर्म-16 की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने अपने पत्र में निर्वाचन नियमावली, 1961 के नियम 56सी और 93(1) सहित निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हवाला दिया है। उनका कहना है कि इन प्रावधानों के तहत संबंधित चुनावी अ...