Lucknow News: बुलेट और दो लाख की मांग, विवाहिता को बेटे संग घर से निकाला
लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी के हसनपुर खेवली गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर पांच वर्षीय बेटे के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोसाईंगंज के सुरियामऊ गांव निवासी काजल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छह वर्ष पहले उसकी शादी हसनपुर खेवली निवासी रोहित से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास, ननद व जेठ दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर उससे मारपीट की जाती थी। काजल का आरोप है कि करीब तीन माह पहले ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की और उसे पांच वर्षीय बेटे अमन के साथ घर से बाहर निकाल दिया। उसके जेवर भी ससुराल में ही रख लिए गए। इसके बाद से वह अपने मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.