लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: सावन माह के आखिरी बुधवार को बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन करने आईं एचडीएफसी बैंक मैनेजर की पत्नी से गर्भगृह में अज्ञात महिला ने गले मे पड़ी सोने की चेन दांत से काटकर निकाल ली। चेन चोरी करके आरोपी महिला फरार हो गई। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बैंक मैनेजर ने गुरुवार को पारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जानकीपुरम निवासी आशुतोष पांडेय सीतापुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में मैनेजर हैं। बुधवार सुबह पत्नी ममता के साथ वह बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर के गर्भगृह में दर्शन के दौरान अधिक भीड़ के बीच एक महिला ने पीछे से ममता के गले मे पड़ी सोने की चेन को दांत से काटकर अलग कर दिया, जिससे सोने की चेन जमीन पर नीचे गिर गई। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी महिला चेन लेकर फरार हो गई। घटना गर्भगृह में लगे स...