Lucknow News: बुद्धेश्वर चौराहे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत
लखनऊ, सितम्बर 15 -- Lucknow News: लखनऊ। बुद्धेश्वर चौराहे के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बीकेटी रैथा गांव निवासी दीपक वर्मा (25) की मौत हो गई। बीकेटी रैथा गांव के मजरा स्तल निवासी दीपक वर्मा बंथरा में एक कंपनी में पैकिंग का काम करता था। सोमवार रात वह दोस्त अभिषेक के साथ किसी काम से गया था। देर रात करीब तीन बजे बुद्धेश्वर चौराहे के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दीपक जख्मी हो गया। जानकारी होने पर परिजन करीब चार बजे पहुंचे। वहां घायल दीपक को ट्रॉमा सेंटर ले जाने के बजाय निजी अस्पताल ले गए। वह मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर गए। वहां से बीकेटी पुलिस को सूचना दी। बीकेटी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.