लखनऊ, सितम्बर 6 -- Lucknow News: पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर-6ए में किराये पर रहकर बी फार्मा की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय छात्र शुभम यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन तक फोन न उठने पर परिजनों ने रिश्तेदार को घर भेजा, तब खिड़की से झांकने पर उसका शव फंदे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुभम मूल रूप से आजमगढ़ के कोइलसा थाना क्षेत्र के धन सिंहपुर गांव का रहने वाला था। वह छह बहनों में इकलौता भाई था और लखनऊ विश्वविद्यालय से बी फार्मा तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह वृंदावन योजना में अपनी बहन ऐश्वर्या और जीजा विजय नारायण यादव के साथ अशोक नारायण मिश्रा के मकान में किराये पर रहता था। पुलिस के मुताबिक, जन्माष्टमी पर दो सितंबर को उसकी बहन और बहनोई गांव चले गए थे, जिसके बाद से शुभम घर में अकेला था। दो दिन स...