Lucknow News: बीमारी से परेशान युवक ने लगाई फांसी
लखनऊ, जुलाई 6 -- Lucknow News: काकोरी के नरौना गांव में सोमवार तड़के एक युवक ने घर में फांसी लगा ली। नरौना निवासी साजन रावत ने बताया कि छोटे भाई अजय रावत ने सोमवार सुबह करीब चार बजे अपने कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने देखा तो वह फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अजय काफी समय से मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था। बीमारी से वह अवसाद में था। पारा इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.