Lucknow News: बीमारी ठीक करने के नाम पर ठगी, मोबाइल से 14,500 ट्रांसफर
लखनऊ, सितम्बर 5 -- Lucknow News: मौलवीगंज इलाके में दो अज्ञात युवकों ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर व्यक्ति से घड़ी और मोबाइल ले लिया। साथ ही मोबाइल से 14,500 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर अमीनाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। हाता सितारा बेगम निवासी मोहम्मद आसिफ ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की शाम करीब 7 बजे वह लिबर्टी स्कूल, मौलवीगंज के सामने से गुजर रहा था। तभी दो अज्ञात युवक उसके पास आए और उसे देखकर कहा कि वह बीमार है। उन्होंने उसके इलाज का दावा किया। आसिफ ने बताया कि उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती है, जिस पर दोनों युवकों ने कुछ पैसे खर्च करने पर उसे पूरी तरह ठीक करने का झांसा दिया। पीड़ित के मुताबिक दोनों ने उसे धार्मिक बातों में उलझा लिया और कहा कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.