लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को शैक्षिक मल्टीमीडिया अनुसंधान केंद्र की ओर से संचार एवं जनसंचार अध्ययनशाला में मूक्स एवं स्वयं पाठ्यक्रमों के क्रियान्वयन पर कार्यशाला में डीन प्रो. यूवी किरण ने कहा कि ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपनी रुचि और आवश्यकता के अनुसार विभिन्न विषयों में ज्ञान एवं कौशल अर्जित करने के अवसर मिलते हैं। उन्होंने पाठ्यक्रम चयन, पंजीकरण, शैक्षणिक अंकों के हस्तांतरण तथा नियमित पाठ्यक्रमों के साथ उनके समायोजन की प्रक्रिया की जानकारी दी। मीडिया केंद्र के निर्माता डॉ. निरंजन कुमार ने ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के निर्माण, अध्ययन सामग्री तैयार करने तथा ऑनलाइन शिक्षण में शिक्षकों की सहभागिता के महत्व को बतायसा। उन्होंने राष्ट्रीय समन्वयकों के मा...