लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलएलएम (मानवाधिकार) की 12 पेड सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अक्टूबर तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीयूईटी और गैर-सीयूईटी दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर दिया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...