लखनऊ, अक्टूबर 14 -- गलत बिलिंग के मामलों में बढ़ोतरी Lucknow News: गलत बिजली बिल के मामलों में कमी आने के बजाय उनमें इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इस साल सितंबर तक दर्ज मामलों की संख्या बीते साल इसी दरम्यान की संख्या की लगभग दोगुनी है। गलत बिल बनने के मामलों की बढ़ रही संख्या को ही देखते हुए गए दिन ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने सभी ऊर्जा निगमों के एमडी को खुद गलत बिलिंग के मामलों की जांच के आदेश दिए थे।

शिकायतों के आंकड़े और उपभोक्ताओं की परेशानी पावर कॉरपोरेशन के टोल फ्री नंबर-1912 पर दर्ज शिकायतों के आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि गलत बिलिंग रोकने के तमाम उपाय अब तक नाकाफी साबित हुए हैं। 1912 पर बीते साल अप्रैल से सितंबर तक गलत बिल संबंधी दर्ज शिकायतों की संख्या 3,46,960 थी। इस साल अप्रैल से सित...