लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: बीकेटी, संवाददाता। महिंगवा थाना क्षेत्र के इंदारा कुटी गांव में शुक्रवार सुबह सर्पदंश से 19 वर्षीय संगीता की मौत हो गई। वह शौच के लिए खेत गई थी, तभी सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक में समय न गंवाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...