लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: बीकेटी,संवाददाता। बीकेटी में शुक्रवार दोपहर सीतापुर हाईवे पर दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन झपट लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।महिंगवा थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव निवासी मोहित कुमार बीकेटी में राम नरेश सिंह की आटा चक्की पर काम करता है। मोहित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर वह इंदौराबाग से भोजन लेकर चक्की पर जा रहा था। सीतापुर हाईवे के किनारे रुककर बात करने लगा। इसी दौरान सीतापुर की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। एक युवक ने हेलमेट पहना था जबकि दूसरे ने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में बाइक सवार युवक से मोबाइल छीनकर फरार मौका पाते ही बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोहित के हाथ से मोबाइल छीन लिया और सीतापु...