Lucknow News: बीकेटी में ब्लड कलेक्शन एजेंट का शव मिला, हत्या की आशंका
लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: बीकेटी में ब्लड कलेक्शन एजेंट रितेश यादव (24) का लहूलुहान शव प्लॉट की बाउंड्री पर पड़ा मिला। पास में ही स्कूटी और कुछ दूरी पर कलेक्शन एजेंट की घड़ी पड़ी मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए विरोध जताया। पर, पुलिस के समझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजन कुछ ही देर में राजी हो गए और अंतिम संस्कार को राजी हो गए। बीकेटी इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसे से जुड़ा दिख रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चल सकेगी। बन्नौर गांव निवासी राजेश यादव का बेटा रितेश बीकेटी में भैंसामाऊ क्रॉसिंग पर ब्लड बैंक में ब्लड कलेक्शन एजेंट था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.