Lucknow News: बीकेटी में तालाब पाटकर की जा रही प्लाटिंग, डीएम से शिकायत
लखनऊ, नवम्बर 7 -- Lucknow News: लखनऊ, हिटी। बख्शी का तालाब क्षेत्र में तालाब को पाटकर अवैध तरीके से प्लाटिंग की जा रही है। शिकायतों के बाद भी भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। शनिवार को तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी विशाख जी से शिकायत हुई। जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर मोहनलालगंज में यूपीडा को बैनामा करने के तीन माह भी किसानों ने भुगतान न होने की शिकायत की है। जिले की सभी पांचों तहसीलों में कुल 312 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें 56 का निस्तारण मौके पर किया गया। बीकेटी तहसील में फरियादियों ने ग्राम अहलादपुर और रायपुर के बीच स्थित गाटा संख्या 243 के 1.9510 हेक्टेयर सरकारी तालाब की भूमि पर मिट्टी डालकर अवैध प्लॉटिंग किए जाने का आरोप लगाया गया। शिकायतकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.