Lucknow News: बीकेटी नगर पंचायत में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
लखनऊ, सितम्बर 20 -- Lucknow News: नगर पंचायत बीकेटी में फॉगिंग और एंटी लार्वा का नियमित छिड़काव नहीं होने से वर्षा जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नगर पंचायत के 19 वार्डों में कई जगह टूटी नालियां, जलभराव और तालाबों के आसपास उगी घास व जमा गंदगी मच्छरों के पनपने का कारण बन रही है। बारिश के बाद जलभराव वाले स्थानों पर मच्छरों की संख्या बढ़ने से लोगों में डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों को लेकर चिंता है। स्थानीय लोगों ने नियमित फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाने की मांग की है। वार्ड 11 के सभासद राजकुमार रावत ने बताया नालियों की मरम्मत और तालाबों से अवैध कब्जे हटाने के जरूरत है। वहीं अधिशाषी अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि बरसात रुक गई है जल्द ही फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जायेगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.