Lucknow News: बीकेटी के फतेहपुर खेमरई में हर हफ्ते हो रही चोरी
लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: बीकेटी थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की गश्त के बावजूद बदमाश बेखौफ घरों को निशाना बना रहे हैं। ग्रामीण रात में समूह बनाकर पहरा दे रहे हैं, फिर भी वारदातें हो रही हैं। ताजा मामला फतेहपुर खेमरई गांव का है, जहां चोर खिड़की तोड़कर 10 लाख रुपये के जेवर और बर्तन चोरी कर ले गए। फतेहपुर खेमरई निवासी नंद किशोर यादव के घर में मंगलवार तड़के 3 बजे चोर खिड़की तोड़कर घुसे। कमरों की तलाशी लेकर सोने-चांदी के जेवर और पीतल-कस्कुट के बर्तन समेट ले गए। नंद किशोर के मुताबिक चोरी हुए सामान में दो जोड़ी पायजेब, दो कमर पेटी, सोने की दो जोड़ी झुमकी, दो नथ, दो हार सेट, छह अंगूठियां, आठ जोड़ी बिछिया और एक मांगटीका शामिल है। इसके अलावा दो पीतल के बटुए समेत अन्य बर्तन भी चोरी हुए हैं। पीड़ित ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.