Lucknow News: बीएड योग्यताधारी शिक्षकों ने की सेवा सुरक्षा की मांग
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र महिला शिक्षक संघ ने सहायक अध्यापक भर्ती-2019 के अंतर्गत नियुक्त बीएड योग्यताधारी प्राथमिक शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा की मांग की है। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह को ज्ञापन देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई है। उप्र महिला शिक्षक संघ ने निःशुल्क ब्रिज कोर्स कराने, प्रशिक्षण पूरा होने पर निर्धारित अर्हता मान्य करने तथा पात्र शिक्षकों को फिर से शिक्षण दायित्व देने की मांग की है। वहीं शिक्षकों के दीर्घकालीन सेवा-अनुभव को देखते हुए उनकी सेवाएं सुरक्षित रखने का आदेश जारी करने की मांग की है। संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुलोचना मौर्य ने कहा कि शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए ब्रिज कोर्स की प्रक्रिया सरल, व्यावहारिक व अनुभव-आधारित बनाई जाए। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.