Lucknow News: बीएचएमएस छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
लखनऊ, सितम्बर 24 -- Lucknow News: गुड़ंबा थाना क्षेत्र के नेहरू विहार कल्याणपुर में बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) तृतीय वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक नेहरू विहार कल्याणपुर निवासी रजत प्रताप सिंह पत्नी के साथ दिल्ली में रहते हैं और एक निजी कंपनी में जीएम के पद पर कार्यरत हैं। उनकी बेटी स्मृति सिंह (23) बीएचएमएस तृतीय वर्ष की छात्रा थी और दादी आशा सिंह के साथ नेहरू विहार में रहती थी। गुड़ंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे स्मृति ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.