लखनऊ, नवम्बर 13 -- Lucknow News: - मरीज के बुखार की जांच व इलाज में बनाया ढाई लाख का बिल काकोरी,संवाददाता। दुबग्गा में निजी अस्पताल ने दिमागी बुखार से पीड़ित किशोरी के इलाज का बिल ढाई लाख का बना दिया। बकाया भुगतान न करने पर तीन दिन तक बंधक बनाए रखा। इलाज में अधिक बिल को लेकर परिजनों ने शुक्रवार शाम को दुबग्गा पुलिस से शिकायत की। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिल का भुगतान न करने से अस्पताल प्रबंधन तीन दिनों से मरीज को बंधक बनाए हुए है।

परिजनों ने पुलिस से की शिकायत पिता ने पुलिस से बंधक बनाने की शिकायत की

इलाज और बिल को लेकर परिवार का आरोप सीतापुर निवासी मजदूर मौना बुखार से पीड़ित करीब 13 वर्षीय बेटी सोनम को लेकर बीती 3 नवंबर को केजीएमयू पहुंचे थे। जहां दलाल उन्हें अच्छा इलाज का भरोसा दिलाकर दुबग्गा के यादव बाजार स्थित लखनऊ तुसली हॉस्पिटल ले आ...