लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: रायबरेली रोड कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी के पास 27 मई को हुई बिल्डर संदीप सिंह की हत्या के मामले में फरार बाइक चालक बदमाश सचिन कुमार को एसटीएफ और पीजीआई पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया है। एक लाख के इनामी सचिन को किसान पथ ओवरब्रिज के नीचे डलौना मोड़ के पास से पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद की गई है। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह के मुताबिक बेडकर नगर जनपद के टांडा मुबारकपुर निवासी सचिन ने पूछताछ में बताया कि वह शूटर संजीव को 27 मई को लेकर संदीप सिंह के आफिस के पास पहुंचा था। संजीव ने संदीप सिंह को तीन गोलियां मारी थी। इसके बाद वह भाग निकले थे। फरारी के दौरान आजमगढ़, जौनपुर, मुंबई, बस्ती और अयोध्या में छिपे थे।

पुरानी रंजिश में हुई थी वारदात पूछताछ में मर्डर की ...