Lucknow News: बिना जमानत लिए भी आरोपी दाखिल कर सकता है उन्मोचन अर्जी: हाईकोर्ट
लखनऊ, नवम्बर 20 -- Lucknow News: हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी आपराधिक मामले में आरोपी को उन्मोचन (आरोप-मुक्ति) की अर्जी दाखिल करने के लिए पहले जमानत लेना अनिवार्य नहीं है। आरोपी बिना जमानत प्राप्त किए भी ट्रायल कोर्ट में आरोपमुक्ति की अर्जी दाखिल कर सकता है। साथ ही वह व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए भी आवेदन कर सकता है, बशर्ते इसके लिए ठोस और पर्याप्त आधार प्रस्तुत किए जाएं। न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह की एकल पीठ ने पंकज चौहान की ओर से दाखिल याचिका पर यह महत्वपूर्ण व्यवस्था दी। आरोपी ने महाराजगंज की विशेष पॉक्सो अदालत द्वारा 28 फरवरी 2026 को पारित तलबी आदेश और 7 फरवरी 2026 की आरोप पत्र को चुनौती दी थी। मामले में याची पर नाबालिग से दुष्कर्म समेत पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। सुनवाई के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.