लखनऊ, नवम्बर 27 -- Lucknow News: कृष्णा नगर के एक व्यक्ति के निजी बैंक से क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया, लेकिन उसके बावजूद उनके घर पर क्रेडिट कार्ड पहुंच गया। उन्होंने क्रेडिट कार्ड का कोई इस्तेमाल भी नहीं किया, लेकिन नवंबर में बैंक से 92 हजार से अधिक रुपए निकाल लिए गए। रुपए निकाले जाने का मैसेज आने पर पीड़ित को जानकारी हुई तो उन्होंने छानबीन की। बैंक से सही जानकारी और रेस्पांस न मिलने पर पीड़ित ने कृष्णा नगर थाना और साइबर सेल में शिकायत की है। कृष्णा नगर के विनय नगर निवासी प्रदीप कुमार पाल का बचत खाता आईसीआईसीआई बैंक की कृष्णा नगर शाखा में है। पीड़ित प्रदीप का आरोप है कि उन्होंने क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक में कोई आवेदन नहीं किया था। इसके बावजूद दो अक्तूबर को उनके घर पर बैंक का क्रेडिट कार्ड पहुंच गया। यही नहीं उन्होंने इस क्रेडिट ...