लखनऊ, जुलाई 18 -- Lucknow News: मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी संदीप भागिया ने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता बिजली बिल, खराब मीटर, नए कनेक्शन या बिजली चोरी से जुड़ी कोई भी शिकायत टोल फ्री नंबर 1912 पर दर्ज कराता है, तो संबंधित अधिकारी को उसका समाधान करना ही होगा। उन्होंने चेताया कि यदि किसी अधिकारी ने फर्जी तरीके से शिकायत का निस्तारण दिखाया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम में कुछ अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का भी समाधान नहीं किया। इसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को मध्यांचल निगम मुख्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को गलत बिलिंग और खराब मीटर की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए विभाग रोजाना समीक्षा कर रहा है। सोलर कनेक्श...