Lucknow News: बिजली विभाग के रखे खंभों से सड़क आधी घिरी, आवाजाही में परेशानी
लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-6 की डिवाइडर रोड पर पिछले काफी समय से बिजली विभाग ने खंभे सड़क पर रख दिए हैं। साथ में गिट्टी और मौरंग रखे गए हैं, जिससे सड़क आधी घिर गई है। खंभों और गिट्टी के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। जानकीपुरम विस्ताार संयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि आधी सड़क घिरने और जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है, विशेषकर रात के समय। सेक्टर-6 स्थित पावर हाउस में तैनात सक्षम अभियंताओं को लगातार इस समस्या से अवगत कराया गया। बावजूद इसे अब तक नहीं हटाया गया। काफी समय से पावर हाउस का मुख्य गेट भी बंद कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.