लखनऊ, सितम्बर 18 -- Lucknow News: बंथरा थाना क्षेत्र के गौरी शंकर खेड़ा में गुरुवार सुबह डाला चालक विनोद कुमार रावत (40) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि 11 हजार वोल्ट की लाइन के पोल के अर्थिंग तार में करंट उतरने से हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने गहरू पावर हाउस को सूचना देकर जांच और आर्थिक सहायता की मांग की। साथ ही बंथरा पुलिस को तहरीर देकर बिजली विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद काफी देर तक न तो बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही रिपोर्ट दर्ज हुई। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और मांग पूरी होने तक अंतिम संस्कार से इ...