लखनऊ, जुलाई 20 -- Lucknow News: बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग अभियान चला रहा है, लेकिन जहां खुलेआम चोरी हो रही और शिकायत भी हो रही पर वहां कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। दुबग्गा क्षेत्र में धोबियों की सुविधा के लिए बनाए गए धोबी घाटों पर घड़ल्ले से बिजली चोरी हो रही है। ई-रिक्शा की अवैध रूप से चार्जिंग हो रही है। कुछ लोग कटिया लगाकर अपने घरों को रोशन कर रहे हैं। बिजली चोरी रुकवाने के लिए धोबी समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष राजेश कनौजिया बिजली विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सोमवार को जिलाधिकारी विशाख जी से बिजली चोरी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि दुबग्गा क्षेत्र में मल्लपुर, माधेपुर और लुवर धोबी घाट बने हैं। वर्ष 2009 में नगर आयुक्त के आदेश पर यह घाट बनाए गए थे और धोबियों की सुविधा...