Lucknow News: बिजली चोरी में छह पर कार्रवाई
लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: बिजली चोरी की रोकथाम और लाइन लॉस कम करने के लिए मंगलवार को विशेष मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी करते मिले छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। अमौसी जोन में अभियान के दौरान कुल 40 विद्युत संयोजनों की जांच की गई। जांच में पुरानी कांशीराम कॉलोनी, हंसखेड़ा, दुबग्गा उपकेंद्र क्षेत्र निवासी दिलीप कुमार, रुखसाना, शाइन बानो, ममता शर्मा,राबिया और राखी विश्वकर्मा मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पाए गए। गोमती नगर जोन में टीम ने 23 स्थानों पर पर जांच की, लखनऊ मध्य क्षेत्र में भी जांच की गई। दोनों ही स्थानों पर बिजली चोरी नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.