लखनऊ, अक्टूबर 5 -- Lucknow News: लेसा व विजिलेंस टीम ने अमौसी, जानकीपुरम, गोमतीनगर और लखनऊ सेंट्रल जोन में चेकिंग अभियान चलाया लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।

बिजली चोरी रोकने के प्रयास बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार तड़के लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने अमौसी, जानकीपुरम, गोमतीनगर और लखनऊ सेंट्रल जोन में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कटिया मारने और मीटर बाईपास कर 34 किलोवाट लोड बिजली चोरी करने वाले कुल 11 उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

अमौसी और इंदिरानगर में जांच अमौसी क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान में विभागीय टीम ने 36 परिसरों की जांच की। इनमें चार लोग मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते रंगे हाथ धरे गए। विभाग ने सिकरौरी निवासी महमूद, रईश अहमद, उमा यादव और विकाश शामिल हैं। वहीं इंदिरानगर सेक्टर-25, विराज खंड व विश्वास खंड...