लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: नगर निगम जोन-3 के अंतर्गत टेढ़ी पुलिया स्थित फ्लड पंपिंग स्टेशन में रविवार सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने से आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था ठप हो गई। समस्या की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक डॉ. नीरज बोरा तत्काल मौके पर पहुंचे। विधायक के पहुंचने की सूचना मिलते ही नगर निगम के उच्चाधिकारी भी आनन-फानन में पंपिंग स्टेशन पहुंचे और तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान कर सभी पंप चालू कराए। इसके बाद विधायक डॉ. नीरज बोरा ने खदरा शिवलोक स्थित हार्डिंग-2 पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। यहां एमसीबी जल जाने के कारण जल निकासी प्रभावित थी। विधायक ने मौके पर अधिकारियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डॉ. बोरा ने नगर आयुक्त गौरव कुमार से कहा पंपिंग सेट चलने में बिलम्ब क्यों हुआ? इसकी समीक्षा होनी च...