लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: मोबाइल की टॉर्च की रोशनी। सामने दर्द से कराहते मरीज। कोई ऑक्सीजन के लिए जूझ रहा है, तो किसी के हाथ में ग्लूकोज की वीगो लगाई जा रही है। डॉक्टर और नर्सें मोबाइल की रोशनी में टांके लगाने से लेकर प्राथमिक इलाज तक करने को मजबूर दिखे। यह बदइंतजामी किसी दूर-दराज के स्वास्थ्य केंद्र का नहीं, बल्कि राजधानी के लोकबंधु अस्पताल की इमरजेंसी का है। जहां शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बिजली गुल होते ही स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गईं। इमरजेंसी घुप अंधेरे में डूबी, मरीजों की सांसें अटकी यह भी पढ़ें- Gridih News: कंपाउंडर के भरोसे मरीजों की जान, फोन पर परामर्श लेकर इलाजबिजली जाते ही इमरजेंसी पर प्रभाव बिजली जाते ही इमरजेंसी, रेडियोलॉजी विभाग, ओपीडी और वार्ड अंधेरे में डूब गए। सबसे गंभीर स्थिति इमरजेंसी में रही। जहां...