Lucknow News: बिजली कनेक्शन के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप
लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गुरुवार को अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गोमतीनगर विस्तार निवासी ने एसडीओ पर बिजली कनेक्शन के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। जिस पर ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। यदि संबंधित अधिकारी दोषी पाया जाता है, तो उसे तुरंत निलंबित किया जाए। गोमतीनगर विस्तार निवासी अभिनव त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि उन्होंने फरवरी 2026 में 03 किलोवाट के घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन किया था और 01 मार्च को जारी 11,622 रुपये का स्टीमेट भी जमा कर दिया था। इसके बावजूद उन्हें कनेक्शन जारी नहीं किया गया। आरोप है कि सहायक अभियंता शुभम सिंह ने कनेक्शन देने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जब उपभोक्ता ने रिश्वत देने से मना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.