Lucknow News: बिजली कनेक्शन काटने पर जेई से अभद्रता व मारपीट
लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित खुर्दही बाजार में शुक्रवार को बकाया बिल पर कनेक्शन काटने पहुंचे लेसा के जेई के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। दबंग उपभोक्ता ने विभागीय कर्मचारियों के सामने ही जेई से हाथपाई की और काम रोकने का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़ित अभियंता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लेसा के जेई अपनी विभागीय टीम के साथ क्षेत्र में बकाया बिजली बिल वसूली और कनेक्शन काटने के अभियान पर निकले थे। खुर्दही बाजार निवासी अरुणेंद्र सिंह पर करीब दो लाख रुपये का बिजली बिल बकाया था। जब टीम ने कनेक्शन काट दिया, तो आरोपी आपे से बाहर हो गया। उसने जेई और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद जेई ने सुशांत गोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.