Lucknow News: बिजली: कटिया लगाकर एसी-कूलर चलाते पकड़े गए
लखनऊ, जुलाई 22 -- Lucknow News: - लेसा व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने अमौसी, ठाकुरगंज, चिनहट व इंदिरानगर में चलाया चेकिंग अभियान - कई लोग खंभे से अवैध केबल हटाते नजर आये, विभाग ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।
बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई राजधानी में बिजली चोरी पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार तड़के लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने जोरदार छापेमारी की। अमौसी, ठाकुरगंज, चिनहट और इंदिरा नगर जैसे प्रमुख इलाकों में अचानक चले इस अभियान से कटियाबाजों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान कई लोग सीधे खंभे से कटिया डालकर बेधड़क एसी और कूलर चलाते पकड़े गए। टीम को देखते ही कई उपभोक्ता आनन-फानन में अवैध केबल हटाकर भागते नजर आए। चेकिंग टीम ने मौके पर ही सभी मामलों की वीडियोग्राफी की और खंभों से अवैध केबल काटकर जब्त कर लिए। विभाग ने आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.