लखनऊ, नवम्बर 4 -- Lucknow News: फोटो भी बीकेटी संवाददाता।बीकेटी के चंद्राकोड़र गांव में सांसद निधि से बने खेल मैदान में लगा ट्रांसफार्मर बिजली आपूर्ति शुरू होने से पहले ही चोरी हो गया। ग्राम प्रधान शिवकुमार रावत के मुताबिक, गांव में सांसद निधि से खेल मैदान का निर्माण चार माह पहले पूरा हो चुका है, लेकिन बिजली विभाग में बार-बार लिखापढ़ी के बावजूद कनेक्शन नहीं जोड़ा गया था। मंगलवार रात चोर ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसके महत्वपूर्ण कलपुर्जे निकाल ले गए। क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की यह पांचवीं वारदात है। इससे पहले रैथा, दिगोई, मदारीपुर और वीरमपुर गांव में भी बीते माह ट्रांसफार्मर चोरी हो चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं से बिजली विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। एसडीओ बीकेटी ने बताया कि विभागीय स्तर पर निगरानी की जा रही है। चोर...