लखनऊ, जुलाई 8 -- Lucknow News: बारिश में सड़कों की खोदायी पर सख्त रोक है। इसके बाद भी बाल विहार से मानस विहार मुख्य मार्ग व जरहरा रोड से सुग्गामऊ लोधी चौराहा के आसपास धड़ल्ले से सड़क खोदी जा रही है। स्थानीय निवासियों की किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। हालत यह हो गयी है कि सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। लेसा की ओर से सड़क खोदकर भूमिगत केबिल डाली जा रही है। कई जगह बीचोबीच सड़क खोद दी गयी है। स्थानीय निवासी अविनाश वर्मा, राजभवन मिश्र का कहना है कि जिन जगहों पर केबिल डालने का काम पूरा हो गया है वहां भी सड़क को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। बारिश में पानी भरने में वाहन चालक उसमें गिरकर घायल हो सकते हैं। दो दिन पहले हुए बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ हो गया। दर्जनभर लोग गाड़ी फिसलने से गिर चुके हैं। दो लोगों को गंभीर चोट भी आयी है। क्षेत्री...