Lucknow News: बारिश से राजधानी के कई इलाके बने टापू , जलभराव में फंसे लोग
लखनऊ, सितम्बर 25 -- Lucknow News: राजधानी में शुक्रवार की शाम पांच बजे के बाद हुई तेज बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। गोमतीनगर से जानकीपुरम, आशियाना से ठाकुरगंज और महानगर से भूतनाथ तक तमाम इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं। कई जगह घुटनों तक पानी भर गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ और बाजारों में भी अव्यवस्था की स्थिति रही। दिन में हल्की बारिश के दौरान पानी निकलता रहा, लेकिन शाम को तेज बारिश शुरू होते ही हालात बिगड़ गए। जानकीपुरम विस्तार की सात सेक्टरों की लगभग सभी सड़कों पर काफी पानी भर गया। न्यू एमटी कॉलेज, गोमतीनगर के सामने की सड़क तालाब में तब्दील हो गई। सड़क पहले से ही उखड़ी होने के कारण जगह-जगह बड़े गड्ढे थे। बारिश का पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे। दिनभर में यहां दर्जनों बाइक और स्कूटर सवार गिर गए। लोगों को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.