Lucknow News: बारिश से मुंशीपुलिया पर धंसी सड़क, ट्रांसफार्मर पर मंडराया खतरा
लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: बारिश के कारण मुंशीपुलिया चौराहे पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के ठीक पास सड़क धंस गई। सड़क धंसने की यह घटना इतनी गंभीर थी कि उसके ठीक बगल में स्थित बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर की फेसिंग (फाउंडेशन और सुरक्षा घेरा) भी नीचे की ओर धंस गया। गनीमत रही कि जिस वक्त सड़क धंसी, उस वक्त कोई बड़ा या भारी वाहन उसके ऊपर से नहीं गुजर रहा था, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन लोगों ने लेसा, पीडब्ल्यूडी (एनएच) व पुलिस प्रशासन को सूचना दी। मुंशीपुलिया मार्ग पर सामान्यतः यातायात का भारी दबाव रहता है। सड़क का एक हिस्सा अचानक गहरे गड्ढे में तब्दील हो जाने के कारण तेज गति से आ रहे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े, जिससे कई वाहन आपस में टकराते-टकराते बचे। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.