Lucknow News: बारिश से मलिहाबाद में कच्चा मकान ढहा
लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: रविवार सुबह तड़के हुई बरसात से कसमण्डी कला गांव मे एक कच्चा मकान ढहने से किसान की गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार दूसरे मकान में सो रहा था, नहीं तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी। कसमण्डी कला गांव निवासी शिवमिलन यादव ने बताया कि रविवार भोर हुई तेज बरसात मे उनका पुराना कच्चा मकान ढह गया। उन्होंने बताया कि बगल मे बने अपने दूसरे मकान मे वह पत्नी और बच्चों के साथ थे। कच्चे मकान में गृहस्थी का सामान और दुधारू जानवर थे। मकान गिरता देख जानवरों को तो वहां से निकाल लिया। मगर सामान निकालने से पहले ही मकान पूरी तरह से ढह गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बारिश में आशियाना ढहा, मलबे में दबी गृहस्थी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.