Lucknow News: बारिश से तहसील परिसर समेत कई इलाके जलमग्न
लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: मोहनलालगंज कस्बे में मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद तहसील परिसर, पोस्ट ऑफिस और कालेबीर मंदिर परिसर पूरी तरह पानी से लबालब हो गए। जलभराव के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तहसील परिसर में पानी भरने से कई अधिवक्ता काफी देर तक अपने चैंबर में ही फंसे रहे। वहीं पोस्ट ऑफिस परिसर में पानी भरने से ग्राहकों और कर्मचारियों को भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। शाम के समय कालेबीर मंदिर परिसर में भी जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई। पानी भरने के कारण श्रद्धालुओं का आवागमन प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बारिश ने बिगाड़ी रफ्तार, शहर में चौतरफा जाम से बेहाल हुए लोग यह भी पढ़ें- Gauriganj News: झूम के बरसे बादल, शहर से लेकर गांवों तक हुआ जलभराव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.