Lucknow News: बारिश से डूब गईं सड़कें,लेकिन आंकड़ों में 'मध्यम वर्षा'
लखनऊ, सितम्बर 1 -- Lucknow News: लखनऊ में सोशल मीडिया से लेकर व्हाट्स ऐप ग्रुपों पर चर्चा भीषण बारिश की हुई। कहा गया कि पूरे सीजन में इतनी बारिश नहीं हुई, लेकिन मौसम विभाग के पैमाने पर यह भारी बारिश के बराबर भी नहीं पहुंची। भले ही शहर में हाहाकार की स्थिति रही। कई वाहन रास्ते में अत्यधिक जलभराव की वजह से फंस गए। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में शाम को हुई तेज वर्षा के स्वचालित वर्षामापी आंकड़ों के अनुसार शाम 05:30 बजे तक चिनहट में (59 मिमी), राजभवन (45.5 मिमी), अम्बेडकर पार्क (54 मिमी), बक्शी का तालाब (36.5 मिमी), जनेश्वर मिश्र पार्क (26.5 मिमी), काकोरी (26 मिमी) के अतिरिक्त अमौसी वेधशाला में कुल 09 मिमी वर्षा दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बारिश ने गिराया तापमान, सितंबर की शुरुआत में 78.5 मिमी बरसा पानी वहीं, बारिश का सिलसिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.