Lucknow News: बारिश में सड़क किनारे लगे पेड़ हुए खतरनाक, कैश वैन पर अचानक गिरी पेड़ की डाल, बाल-बाल बचे सवार
लखनऊ, अगस्त 7 -- Lucknow News: जैदपुर (बाराबंकी ) संवाददाता। बाराबंकी के जैदपुर-सफदरजंग मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क से गुजर रही एक कैश वैन के ऊपर अचानक पेड़ की डाल गिर पड़ी। डाल गिरने से वैन क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। अचानक हुई घटना के बाद अफरा अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्षेत्र के ग्राम टांड़पुरवा के पास बैंक में कैश लाने वाली वैन गुरुवार को लखनऊ जा रही थी कि अचानक सड़क किनारे बबूल का पेड़ अचानक वैन के ऊपर जा गिरा। पेड़ की चपेट में आने से वैन क्षतिग्रस्त हो गई, सूचना मिलते मौके पर पुलिस कर्मी अनूप कुमार, सुग्रीव सिंह, जयनारायण यादव पहुंचे और वैन में मौजूद दोनो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और क्रेन मंगवाकर वैन व सड़क पर गिरे पेड़ को हटवा कर यातायात बहाल कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे कई पुराने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.