लखनऊ, जुलाई 31 -- Lucknow News: बारिश के दौरान ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक कर्मी रेनकोट पहनेंगे। डीसीपी ट्रैफिक ने संयुक्त पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर 300 अदद रेनकोट की तत्काल आवश्यकता जताई है। यह ट्रैफिककर्मी बारिश के दौरान वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किए जाएंगे। पत्र में कहा गया है कि बारिश के दौरान वीआईपी ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के पास रेनकोट उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में रेनकोट उपलब्ध कराने के संबंध में आदेश जारी करने की जरूरत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...